{"_id":"6a353fdce7836c57da0f5385","slug":"sister-in-law-living-in-japan-accused-of-forging-her-brothers-wifes-signature-to-transfer-a-car-into-her-own-name-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72747-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जापान में रह रही ननद का भाभी पर फर्जी हस्ताक्षर कर कार अपने नाम कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जापान में रह रही ननद का भाभी पर फर्जी हस्ताक्षर कर कार अपने नाम कराने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाई की मौत के बाद कार के स्वामित्व को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जापान में रह रही एसजीएम नगर निवासी एनआरआई महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसकी भाभी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। ननद ने भाभी पर फर्जी हस्ताक्षर कर कार अपने नाम कराने, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर कार की आरसी अपने नाम करवा ली गई।
शिकायतकर्ता सोनम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2019 से अपने पति के साथ जापान में रह रही हैं। उनकी कार उन्होंने 2024 में अपने भाई अंकुश शर्मा को इस्तेमाल के लिए दी थी। 27 फरवरी 2025 को अंकुश की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसके बाद कार उनकी भाभी सोनी के पास रही। शिकायतकर्ता के अनुसार सितंबर 2025 में सोनी ने उनके माता-पिता को घर से बाहर निकाल दिया था। बाद में जब उन्होंने कार वापस मांगी तो सोनी ने कथित तौर पर कार लौटाने से इन्कार कर दिया। सोनम का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में फर्जी हस्ताक्षर कर कार की आरसी सोनी के नाम करवा ली गई। शिकायत में सोनी, उसकी मां मोना और पिता दीपक को नामजद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत की जांच और डीसीपी एनआईटी की अनुमति के बाद 18 जून को तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।