{"_id":"69b85e7cee97d0cadd02236e","slug":"the-lifeline-roads-of-greater-faridabad-will-undergo-a-complete-makeover-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65123-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद की लाइफलाइन सड़कों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद की लाइफलाइन सड़कों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
एफएमडीए ने मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की, हजारों परिवारों को ट्रैफिक जाम और गड्ढों से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आधुनिक प्लानिंग के साथ बसाए गए ग्रेटर फरीदाबाद की पहचान पिछले कुछ वर्षों में खराब सड़कों और बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से जुड़ गई है। रोजाना हजारों लोग जिन सड़कों से होकर अपने घर, स्कूल और दफ्तर पहुंचते हैं, वही रास्ते अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुके हैं।
लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे निवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने ग्रेटर फरीदाबाद की सबसे व्यस्त 75 मीटर रोड बेल्ट की विशेष मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत वर्ल्ड स्ट्रीट से लेकर डीपीएस चौक तक पूरे मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं और आसपास की हाउसिंग सोसाइटियों में रहने वाले हजारों परिवार इसी मार्ग पर निर्भर हैं। सड़क के सुधरने से क्षेत्र के लोगों को ट्रैफिक जाम, धूल और गड्ढों से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
75 मीटर चौड़ी पेरिफेरल रोड को ग्रेटर फरीदाबाद की लाइफलाइन माना जाता है। यही सड़क सेक्टर-75 से लेकर सेक्टर-89 तक बनी दर्जनों हाउसिंग सोसाइटियों, स्कूलों, अस्पतालों और बाजारों को आपस में जोड़ती है। अधिकारियों के अनुसार 75 मीटर टी-पॉइंट से अमोलीक चौक, अमोलीक चौक से एमडीपीएस चौक, वहां से बीपीटीपी चौक और आगे डीपीएस चौक (वर्ल्ड स्ट्रीट के पास) तक पूरे हिस्से की मरम्मत की जाएगी। यह वही मार्ग है, जहां सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव रहता है। खराब सड़क और गड्ढों के कारण अक्सर यहां जाम की स्थिति बन जाती है।
केवल पैचवर्क नहीं, स्पेशल रिपेयर के तहत होगा काम
एफएमडीए की ओर से इस सड़क की मरम्मत के लिए करीब 61 लाख 98 हजार रुपये का बजट तय किया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह केवल गड्ढे भरने का काम नहीं होगा, बल्कि स्पेशल रिपेयर के तहत सड़क की ऊपरी परत को मजबूत किया जाएगा। सड़क की परत को तकनीकी मानकों के अनुसार फिर से तैयार किया जाएगा ताकि लंबे समय तक सड़क टिकाऊ बनी रहे। इंजीनियरिंग शाखा द्वारा पूरे काम की निगरानी की जाएगी और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी।
ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता
सड़क मरम्मत का काम तय नियमों के तहत ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे काम में पारदर्शिता बनी रहेगी और योग्य एजेंसी का चयन हो सकेगा। पहले कई बार शिकायत मिलती थी कि मरम्मत के कुछ समय बाद ही सड़क फिर से खराब हो जाती है। इसलिए इस बार गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।
गड्ढे, धूल और जाम से परेशान लोग
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75, 76, 77, 81, 82, 84, 85, 86 और 89 में रहने वाले निवासी लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या झेल रहे हैं। कई जगह सड़क की परत उखड़ चुकी है, जबकि कई स्थानों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हालात और खराब हो जाते हैं। बाइक सवारों को गिरने का खतरा रहता है, स्कूल बसों को समय पर निकलने में दिक्कत होती है और ऑफिस जाने वाले लोगों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद केवल अस्थायी पैचवर्क किया जाता था, जिससे कुछ दिनों बाद सड़क फिर खराब हो जाती थी। एफएमडीए अधिकारियों के अनुसार मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और औपचारिकताएं पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि काम पूरा होने के बाद ग्रेटर फरीदाबाद की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक काफी हद तक दूर हो जाएगी और लोगों को रोजाना की परेशानी से राहत मिलेगी।
सड़क सुधरेगी तो लोगों की रोजाना की परेशानी होगी कम
सड़क की मरम्मत होने के बाद लोगों को कई बड़े फायदे मिलेंगे। सबसे पहले रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी और वाहनों की आवाजाही पहले से ज्यादा सुचारु हो सकेगी। सड़क की हालत सुधरने से वाहनों के खराब होने और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। इसके साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कम समय लगेगा। बरसात के मौसम में गड्ढों और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बेहतर सड़क बनने से आसपास के बाजारों में आवाजाही बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
वर्जन
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण हर स्तर पर काम कर रहा है, ताकि ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जा सके। -विशाल बंसल, चीफ इंजीनियर, एफएमडीए
Trending Videos