सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Voting in the Bar Council elections will be permitted only upon presentation of the original identity card; photocopies will not be accepted.

Faridabad News: बार काउंसिल चुनाव में केवल मूल पहचान पत्र से ही होगा मतदान, फोटोकॉपी नहीं चलेगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Voting in the Bar Council elections will be permitted only upon presentation of the original identity card; photocopies will not be accepted.
विज्ञापन
बार काउंसिल चुनाव में केवल मूल पहचान पत्र से ही होगा मतदान, फोटोकॉपी नहीं चलेगी
Trending Videos

- आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से सात बूथ मुख्य परिसर के दो हॉल में
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बार काउंसिल चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद ने पोलिंग स्टाफ को स्पष्ट चेतावनी दी कि चुनावी ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 18 मार्च को होने वाले मतदान में मतदाता की पहचान केवल मूल दस्तावेजों (ओरिजिनल आईडी) से ही होगी, फोटोकॉपी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया कि मतदान 18 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके लिए कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7 बूथ मुख्य परिसर के दो हॉल में और 1 बूथ टैक्सेशन कार्यालय परिसर में होगा। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए बैलेट पेपर की गिनती और उनके रिकॉर्ड को लेकर कर्मचारियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस चुनाव में कोई पोलिंग एजेंट नियुक्त नहीं होता। ऐसे में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदान शुरू होने से पहले प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों के सामने बैलेट बॉक्स को खाली दिखाकर सील किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराई जाएगी और मौके पर उपस्थित प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed