{"_id":"69b85d4824c022c2a10c7579","slug":"water-and-sewer-connections-can-now-be-legalized-right-near-your-home-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65120-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब घर के पास ही वैध हो सकेंगे पानी और सीवर कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब घर के पास ही वैध हो सकेंगे पानी और सीवर कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जारी किया शिविरों का पूरा शेड्यूल
नगर निगम लगाएगा पानी व सीवर कनेक्शन नियमितीकरण के लिए विशेष कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम अब शहर में पानी और सीवर कनेक्शनों को नियमित करने के लिए आपके द्वार पहुंच रहा है। अतिरिक्त निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा के विशेष निर्देशों पर मार्च 2026 के दौरान शहर के चारों जोन में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को निगम कार्यालय की लंबी कतारों और चक्करों से बचाकर एक ही छत के नीचे दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करने की सुविधा देना है। निगम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, एनआईटी जोन-1 और 2 के निवासियों के लिए 19 व 20 मार्च को एसजीएम नगर और 24 व 25 मार्च को सैनिक कॉलोनी के शिव मंदिर में कैंप लगेंगे। एनआईटी जोन-3 में यह अभियान 17 मार्च को सेक्टर-22 बूस्टिंग स्टेशन से शुरू होकर 31 मार्च तक अपना घर, सेक्टर-52 और सारन कार्यालय तक चलेगा। ओल्ड फरीदाबाद के लोग 19 से 25 मार्च के बीच अजरोंदा कम्युनिटी सेंटर और सेक्टर-7 वार्ड कार्यालय में अपनी फाइलें जमा कर सकेंगे। वहीं, बल्लभगढ़ जोन के लिए गौंछी बूस्टिंग स्टेशन और आदर्श नगर में 19 से 25 मार्च तक टीमें मौजूद रहेंगी।
अतिरिक्त निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने कनेक्शन वैध करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंपों में संबंधित अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे ताकि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। इस अभियान से न केवल शहर की जलापूर्ति व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि अवैध कनेक्शनों पर लगाम लगने से निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी
Trending Videos