Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP's padyatra in Ghaziabad on November 5, Chief Minister Yogi Adityanath

गाजियाबाद: 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान, नागर बोले- सीएम की पदयात्रा में 50 हजार लोग जुटने की उम्मीद

Tue, 03 Nov 2026 02:43 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 03 Nov 2026 02:43 PM IST
सार

मंगलवार को भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की। राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित पदयात्रा में पश्चिम उत्तर प्रदेश से करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
BJP's padyatra in Ghaziabad on November 5, Chief Minister Yogi Adityanath
भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' के तहत पांच नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित पदयात्रा में पश्चिम उत्तर प्रदेश से करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विपक्षी सारी मर्यादाएं लांघकर लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैं। झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम विपक्षी कर रहे हैं। इस पदयात्रा का मुख्य मकसद जनता के बीच जाकर सच बताना है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्र से लोग बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। पांच नवंबर को  सुबह 10 बजे दिल्ली 6 मॉल राजनगर एक्सटेंशन पर कार्यकर्ता एकत्र होंगे। यहां से 11 बजे पद यात्रा शुरू होगी। यात्रा से पहले मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed