फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clash between two groups; case registered against 16 people

Ghaziabad News: दो पक्षों में मारपीट, 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups; case registered against 16 people
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव सुजापुर धमैड़ा में दो पक्षों में मारपीट में मामले में पुलिस के दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

देवी सिंह ने तहरीर देते हुए बताया है कि करीब एक माह पहले उनके बड़े भाई गंगासरन के साथ मकान का छज्जा निकालने को लेकर गांव के ही पप्पू, देवेंद्र से कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर उक्त लोग उनके रंजिश मानने लगे थे। शनिवार को वह घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि पप्पू , देवेंद्र कुमार, केशव, शिवम, संजु, जसवीर, मनीष, और योगेश ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी,डंडें और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बचाने के लिए भाई प्रेम सिंह और भतीजे की बहू सरोज के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के खुशहाल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को उनकी 17 वर्षीय पौत्री गायत्री प्लाट में बैल को बांधने के लिए लेकर जा रही थी। आरोप है कि पूनम से प्लाट में बैल बांधने को लेकर कहासुनी हो गई। वह शिकायत करने के लिए पूनम के घर जा रहे थे। राजू, अमर सिंह, सतीश कुमार, राहुल, सौरभ कुमार, नरेश कुमार, सुंदर, प्रशांत ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट में केशव, मुनेश जसवीर और विकास घायल हो गए। घायलों को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों के आठ-आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने एक पक्ष के जसवीर, देवेंद्र और दूसरे पक्ष के नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed