गाजियाबाद में सनसनी: दो दिन से लापता ऑटो चालक का शव पेड़ से लटका मिला, मौत की वजह मानी जा रही आसबानो
अली मोहम्मद का पिछले दो दिनों से अपनी पत्नी आसबानो के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि अली मोहम्मद घर से दो दिन से गायब था। इसी बीच रविवार सुबह साढ़े 7 बजे थाना वेव सिटी क्षेत्र में डासना स्थित आईएमएस रोड पर मखदूम शाह के पास कब्रिस्तान में एक पेड़ से उसका प्लास्टिक की रस्सी से गर्दन में फंदा लगा शव लटका हुआ मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद स्थित थाना वेव सिटी क्षेत्र में एक 40 वर्षीय ऑटो चालक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अली मोहम्मद 40 पुत्र मोहम्मद बख्श के रूप में हुई है। वह मूलरूप से सुल्तानपुर फर्रुखाबाद का निवासी था और वर्तमान में ग्राम बम्हैटा वेव सिटी स्थित महेन्द्र यादव के मकान में पिछले छह वर्षों से किराए पर रहकर परिवार के साथ जीवनयापन कर रहा था।
दो दिन से हो रही थी पत्नी संग अनबन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अली मोहम्मद का पिछले दो दिनों से अपनी पत्नी आसबानो के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि अली मोहम्मद घर से दो दिन से गायब था। इसी बीच रविवार सुबह साढ़े 7 बजे थाना वेव सिटी क्षेत्र में डासना स्थित आईएमएस रोड पर मखदूम शाह के पास कब्रिस्तान में एक पेड़ से उसका प्लास्टिक की रस्सी से गर्दन में फंदा लगा शव लटका हुआ मिला।
पेड़ पर लटका मिला शव
घटनास्थल के पास ही उसका ऑटो भी खड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से लटके व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर शव को मेडिकल परीक्षण को भेजा।
पुलिस का बयान
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह आत्महत्या का सम्भावित कारण सामने आया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। परिजनों की ओर से पूर्व में कोई गुमशुदगी नहीं लिखाई गई है।