{"_id":"5f2d40d48ebc3e4ad91c7e88","slug":"eoe-le-ul-35185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एओए चुनाव के लिए निर्देश साफ न हाेने के फेर में उलझीं 35 सोसायटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एओए चुनाव के लिए निर्देश साफ न हाेने के फेर में उलझीं 35 सोसायटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एओए चुनाव के लिए निर्देश साफ न हाेने के फेर में उलझीं 35 सोसायटियां -पुरानी आरडब्ल्यूए का कार्यकाल खत्म होने के बावजूद नहीं हो रहे चुनाव - फेडरेशन ऑफ एओए ने शासन के आदेश स्पष्ट करने की डीएम से मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम की 35 सोसायटियों में एओए का चुनाव कराने को लेकर लोगों के बीच घमासान मचा हुआ है। चुनाव न होने से सोसायटियों में वित्तीय संंकट और अन्य प्रकार की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण का खतरा फैलने को लेकर शासन स्तर से अभी चुनाव कराने के आदेश नहीं हैं। चुनाव कराने को लेकर फेडरेशन ऑफ एओए के पास तमाम एओए ने ई-मेल भेजकर शासन-प्रशासन से मांग की है। एओए फेडरेशन ने डीएम से नियम आदेशों को स्पष्ट करने की मांग की है।
एओए के संरक्षक आलोक कुमार का कहना है कि इंदिरापुरम की हाईराइज सोसायटियों में एओए अथवा आरडब्ल्यूए द्वारा सुरक्षा, मेंटेनेंस , बिजली और आयोजित कार्यक्रमों का लेखा-जोखा भी आरडब्ल्यूए द्वारा निश्चित फंड से किया जाता है। लेकिन 35 के करीब सोसायटियों में चुनी हुईं आरडब्ल्यूए का कार्यकाल लगभग खत्म हो चुका है या फिर जुलाई अगस्त के बीच चुनाव होना था। मगर कोरोना संक्रमण के खतरे को फैलने की आशंका के चलते शासन स्तर से अभी चुनाव कराने को लेकर निर्देश स्प्ष्ट नहीं हैं। वहीं, डिप्टी रजिस्ट्रार की तरफ से भी कुछ सोसायटियों में उत्पन्न हुए विवाद के बाद चुनाव पर रोक लगाई हुई है। ऐसे में उन सोसायटियों में भी अभी चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। इसको लेकर लोग परेशान हैं। लोगों की तर्क है कि यदि डीएम गाजियाबाद चुनाव कराने के स्पष्ट निर्देश जारी कर दें तो सोसायटियों में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन समेत अन्य नियमों के तहत चुनाव कराए जा सकते हैं। या फिर कोरोना की गंभीर स्थिति में एओए का कार्यकाल गत वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। संरक्षक आलोक कुमार के मुताबिक, डीएम अजय शंंकर पांडेय से चुनाव संबंधित निर्देश जारी करने की मांग की है। -------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन