{"_id":"5890cf4e4f1c1b313de81fea","slug":"hema-malini-will-address-a-public-meeting-at-modinagar-tw","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर में दो को हेमा मालिनी जनसभा को करेंगी संबोधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर में दो को हेमा मालिनी जनसभा को करेंगी संबोधित
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी डा. मंजू शिवाच के समर्थन में दो फरवरी को भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी जनसभा को संबोधित करेंगी। चुनाव संयोजक दिनेश सिंहल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्टार प्रचारक फिल्म अभिनेत्री भाजपा सांसद हेमा मालिनी दो फरवरी को मोदी डिग्री कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
इसमें भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा रागिनी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बिशन सिंह और प्रीति चौधरी रागनी से लोगों में उत्साह भरेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के चलते संगठन ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
उधर, मुरादनगर विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी अजयपाल सिंह के समर्थन में तीन फरवरी को रालोद मुखिया अजित सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रत्याशी अजयपाल ने बताया कि रावली रोड चुंगी नंबर तीन स्थित रामलीला मैदान में जनसभा होगी।
विज्ञापन