{"_id":"5f1037b18ebc3e63841b7f79","slug":"l-l-aa56","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग जीत कर लौटने वाले परिवार का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग जीत कर लौटने वाले परिवार का हुआ सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\n\nफोटो हे\n\nकोरोना से जंग जीत कर लौटने वाले परिवार का हुआ सम्मान\n\n- सुभाष पार्क श्यामपार्क में आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने स्वस्थ होकर लौटे लोगों का किया स्वागत\n\n
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोरोना से जंग जीतने वालों का उत्साहवर्धन लगातार जारी है। बुधवार देर शाम स्वस्थ होकर लौटे सुभाष पार्क में रहने वाले लोगों का स्थानीय आरडब्ल्यूए ने उनके घर जाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कोराना से जंग जीतकर लौटे लोगों ने अन्य लोगों को भी संक्रमण से बच कर रहने और घर पर रहते हुए किस तरह अपना ध्यान रखें, इसके प्रति जागरूक किया।\n\nश्यामपार्क एक्सटेंशन सिथत सुभाष पार्क में सी 12 से मनोज कौशिक एवं प्रीति कौशिक, सी 26 में मुकेश बंसल के परिवार और सी 67 में मीनाक्षी बंसल स्वस्थ होकर लौटे। श्यामपार्क एक्सटेंशन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि सभी लोगों के स्वस्थ होकर लौटने से इलाके में खुशी का माहौल है। एक साथ एक ही ब्लॉक के कई परिवार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे जिससे स्थानीय लोग काफी चिंतित थे। अब सभी के स्वस्थ होकर लौटने पर आरडब्ल्यूए ने सभी के घर-घर जाकर उनका अभिनंदन और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्याम पार्क एक्स अध्यक्ष एस पी सिंह महासचिव, जयपाल सिंह संरक्षक, अमरनाथ सिंह, आरएन साहनी, आर बी सिंह परिहार, एस एन चोपड़ा, सुनील गुप्ता, सुनील सजवान, अमोलक सिंह, विशाल सोलंकी आदि लोग स्वागत के लिए उपस्थित रहे।\n\n-----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन