फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Massive fire in a flat in Ghaziabad

गाजियाबाद में एक फ्लैट में भीषण आग का वीडियो: पार्श्वनाथ मैजेस्टिक आवासीय परिसर में हादसा, दमकल ने पाया काबू

Wed, 16 Sep 2026 04:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 16 Sep 2026 04:19 PM IST
सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बुधवार दोपहर एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। अग्निशमन दल ने तुरंत काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन
Massive fire in a flat in Ghaziabad
धू-धूकर जला फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में वैभव खंड स्थित पार्श्वनाथ मैजेस्टिक आवासीय परिसर के डी-ब्लॉक के तीसरे तल पर बुधवार दोपहर एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर और एक वाटर बाउजर मौके के लिए रवाना किए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अनुसार, दोपहर 1:32 बजे आग की सूचना मिली थी। मौके पर डी-304 फ्लैट में आग तेजी से धधक रही थी। फ्लैट की मालकिन अनीता खेत्रपाल (लगभग 60 वर्ष) मौके पर मौजूद थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के निर्देशन में अग्निशमन कर्मियों ने तीसरे तल से होज पाइप लटकाकर होज लाइन बिछाई और फ्लैट के अंदर प्रवेश कर आग बुझाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन दल ने तत्परता और समन्वित प्रयास से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग को आसपास के फ्लैटों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया। राहत की बात रही कि घटना के समय फ्लैट में कोई व्यक्ति फंसा नहीं था। सभी लोग समय रहते भवन से बाहर निकल गए थे। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, फ्लैट में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आने से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed