{"_id":"6a929d9c513bc05aad0be216","slug":"software-engineer-vikas-chauhan-commits-suicide-in-mussoorie-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी ने ली जान: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी ने ली जान: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट
Sat, 29 Aug 2026 02:22 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:22 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पुलिस ने कर ली है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत आदित्य वर्ल्ड सिटी में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 36 वर्षीय सॉफ्ट इंजीनियर विकास चौहान ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
यह घटना शनिवार रात करीब एक बजे एपाइंटमेंट टावर स्थित उनके आवास पर हुई। विकास चौहान ने अपने कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आदित्य वर्ल्ड सिटी के एपाइंटमेंट टावर में विकास चौहान का फ्लैट था। शनिवार देर रात उन्होंने अपने जीवन का अंत कर लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, परिवार और दोस्तों से पूछताछ के बाद आर्थिक तंगी को मुख्य वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने फ्लैट की तलाशी ली और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की विस्तृत जांच कर रही है ताकि सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।