सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   80,000 rupees transferred from two credit cards

Gurugram News: दो क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर किए 80 हजार रुपये

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
80,000 rupees transferred from two credit cards
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों ने एक युवक के दो क्रेडिट कार्ड से 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। जालसाजों ने युवक को लिंक भेजा था, जिस पर क्लिक करते ही रुपये ट्रांसफर की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ नौ फरवरी को साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है। मानेसर के बाघनकी गांव निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि वह मोबाइल की दुकान चलाता है। 27 दिसंबर 2025 को उसके पास बजाज फाइनेंस का क्रेडिट कार्ड बनाने की कॉल आई और एक लिंक भेजा गया। प्रेम सिंह ने लिंक पर अपने दो क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी भर दी, जिसके बाद उसके आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये व बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये डेबिट हो गए। पीड़ित ने पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed