सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A criminal carrying a reward of Rs 5,000 was arrested for murder by shooting.

Gurugram News: गोली मारकर हत्या करने के मामले में संलिप्त पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
A criminal carrying a reward of Rs 5,000 was arrested for murder by shooting.
विज्ञापन
रेकी करने व वारदात को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी ने दिए थे 10 लाख रुपये
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में 6 जनवरी की सुबह डस्ट सप्लायर के सिर में गोली मारकर हत्या मामले में अपराध शाखा पालम विहार की पुलिस ने पांच हजार रुपये इनामी बदमाश दो मार्च को सोहना बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर शर्मा ने रेकी करने व वारदात को अंजाम देने के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। पुलिस आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह के रामपुर आटा गांव निवासी मनविंदर उर्फ मूली (34) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने आरोपी गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर शर्मा व आरोपी अनिल के साथ मिलकर संजय शर्मा (मृतक) की रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर शर्मा के साथ मिलकर योजनानुसार जिस कार से संजय शर्मा (मृतक) की कार को टक्कर मारकर रोका था, वह कार आरोपी मनविंदर उर्फ मूली चला रहा था। आरोपी मनविंदर उर्फ मूली ने पुलिस को बताया कि उसकी व आरोपी गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर शर्मा की दोस्ती चार साल पहले हुई थी।
आरोपी गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर ने मनविंदर उर्फ मूली को संजय शर्मा की रेकी करने व वारदात को अंजाम देने में के लिए 10 लाख रुपये भी दिए थे। गोली मारकर हत्या मामले में वांछित आरोपी मनविंदर उर्फ मूली पर गुरुग्राम पुलिस ने पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी मनविंदर उर्फ मूली का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उस पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, हत्या का प्रयास करने व शस्त्र अधिनियम के तहत नूंह व गुरुग्राम में कुल आठ मामले दर्ज हैं।
डस्ट सप्लायर संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस अभी तक तीन आरोपियों गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर, अनिल व मनविंदर उर्फ मूली को गिरफ्तार की चुकी है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग एक कार, एक कट्टा और 1.28 लाख रुपये बरामद किए हैं।
----
आरोपी मनविंदर उर्फ मूली को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गोली मारकर हत्या मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर भी मामले की छानबीन की जाएगी। -जयबीर, इंस्पेक्टर,अपराध शाखा पालम विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed