{"_id":"6a450ffdde8f2f287c082001","slug":"amrit-sarovars-will-become-the-pride-of-the-village-mla-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93180-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का गौरव बनेंगे अमृत सरोवर : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का गौरव बनेंगे अमृत सरोवर : विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया फाजिलपुर बादली अमृत सरोवर का उद्घाटन
नंबर गेम - 64.88 लाख रुपये की लागत से हुआ तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ की नई अनाज मंडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये फाजिलपुर बादली के अमृत सरोवर का शुभारंभ किया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने फाजिलपुर बादली ग्राम पंचायत में मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत लगभग 64.88 लाख रुपये की लागत से 3.15 एकड़ क्षेत्रफल में आधुनिक मॉडल का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का संबोधन भी सुना गया। कार्यक्रम में पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता अजय शर्मा और ग्रामीणों ने अतिथिगणों का स्वागत किया।
जिला स्तरीय समारोह में विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि अमृत सरोवर ग्रामीण विकास की नई सोच का प्रतीक बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। इन सरोवरों का उद्देश्य केवल वर्षा जल का संरक्षण करना नहीं, बल्कि इन्हें ग्रामीणों के लिए स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी सार्वजनिक स्थलों के रूप में विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक गांव का तालाब उसकी पहचान और गौरव का केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों की वास्तविक सफलता तभी सुनिश्चित होगी जब ग्राम पंचायतें और ग्रामीण स्वयं इनके संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएंगे। सरकार स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता को बढ़ावा देकर पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इन परिसरों की स्वच्छता, हरियाली और उपयोगिता बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनका लाभ उठा सकें।