सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An employee died after falling from the eighth floor under suspicious circumstances.

Gurugram News: शहडोल, मध्य प्रदेश के ध्यानार्थ - आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर कर्मचारी की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
An employee died after falling from the eighth floor under suspicious circumstances.
विज्ञापन
पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात आई सामने, मानसिक रूप से परेशान था युवक
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना के अंतर्गत सेक्टर-49 स्थित आईटी स्पेज पार्क की आठवीं मंजिल से मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। घटना के बारे में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।
मृत युवक की पहचान झारखंड के धनबाद निवासी वरुण शंकर (34) के रूप में हुई है। वह जिस इमारत से गिरा है, उसी इमारत में सेंट मार्टिन कंपनी में काम करता था और पत्नी के साथ सोहना में रहता था। सोमवार को वरुण शंकर की नाइट शिफ्ट होने से वह ड्यूटी पर था। मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे वरुण इमारत की आठवीं मंजिल से गिरने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस की जांच में युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। इस इमारत में कई कंपनियों के कार्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जांच अधिकारी एएसआई मंजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। कंपनी के अन्य कर्मचारी व अधिकारियों से वरुण शंकर के बारे में जानकारी ली जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
------------------------------
युवक ने श्मशान घाट में फंदा लगाकर दी जान
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना के अंतर्गत कासन गांव के श्मशान घाट में मंगलवार की सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की पहचान कासन गांव निवासी मुकेश (43) के रूप में हुई है। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। मंगलवार की सुबह मुकेश करीब 7 बजे घर से घूमने के लिए निकाला था। इसकी कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने मुकेश को श्मशान घाट में फंदे पर लटका हुआ पाया। पुलिस ने परिवार वालों के बयान दर्ज किए तो कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मुकेश द्वारा आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। मामले की छानबीन में कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
---------------------------
युवक ने की आत्महत्या

गुरुग्राम। पटौदी रोड पुलिस चौकी के अंतर्गत शक्ति नगर में किराये पर रहने वाले एक युवक ने सोमवार की शाम को अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से कमरे का निरीक्षण कराया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की पहचान शहडोल (मध्य प्रदेश) के बुर्रा गांव निवासी विजय (40) के रूप में हुई है। वह शक्ति नगर में किराये के कमरे में अकेला रहता था। इमारत के दूसरे कमरों में रहने वाले पड़ोसियों ने सोमवार की रात करीब 12 बजे विजय द्वारा आत्महत्या के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद पटौदी रोड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।जांच अधिकारी एएसआई अजीत ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed