सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Big relief for the disabled, they will not have to wait at ration shops.

Gurugram News: दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत, राशन दुकानों पर नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Big relief for the disabled, they will not have to wait at ration shops.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गुरुग्राम। सशक्त दिव्यांग-सशक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने बताया कि अब दिव्यांगजनों को राशन प्राप्त करने के लिए दुकानों पर लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

वर्धमान सेवा संस्थान के सहयोग से तीन दिवसीय दिव्यांगजन जांच, माप और सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंकुश मिगलानी ने शिरकत की और दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए। इसी दौरान दिव्यांगजन सतीश कुमार ने सरकारी राशन दुकानों पर लंबी लाइनों की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए अंकुश मिगलानी ने हरियाणा सरकार के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद खाद्य एवं पूर्ति विभाग के प्रधान सचिव की ओर से बैठक आयोजित कर सभी उचित मूल्य दुकानों को दिव्यांगजनों के लिए अलग पंक्ति बनाने व प्राथमिकता के आधार पर राशन देने के निर्देश जारी किए गए। साथ ही दिव्यांगजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा गया। अंकुश मिगलानी ने इस पहल के लिए हरियाणा सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed