{"_id":"6a578833fbbe622bbd071cae","slug":"civil-hospital-parking-area-cleaned-up-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94567-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल की पार्किंग को कराया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल की पार्किंग को कराया साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में कूड़े के नियमित उठान न होने और परिसर में फैली गंदगी को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और खुले में जमा कूड़े का उठान कराकर पूरे क्षेत्र की सफाई कराई गई। इसके बाद अस्पताल परिसर में फैली दुर्गंध से काफी हद तक राहत मिली।
बीते दिनों हुई बारिश के बीच खुले में पड़ा कूड़ा सड़ने लगा था, जिससे अस्पताल की पार्किंग और आसपास के क्षेत्र में तेज बदबू फैल रही थी। मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल आने वाले लोगों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने नगर निगम की मदद से जमा कचरे को हटवाया और परिसर की सफाई कराई।
अस्पताल में प्रतिदिन 2500 से 3000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नियमित कचरा उठान, मेडिकल वेस्ट का समय पर निस्तारण और सफाई व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। मरीजों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में संक्रमण और दुर्गंध जैसी समस्याएं दोबारा पैदा न हों।
विज्ञापन
-- -
पिछले कुछ दिन से कूड़ा उठान की एजेंसी बदली गई है। नई एजेंसी के कार्यभार संभालने की प्रक्रिया के चलते कचरा उठाने में देरी हुई। जल्द ही व्यवस्था पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी। वर्तमान में नगर निगम की मदद से सफाई करा दी गई है। -डाॅ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल