फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Damdama Lake's rowing nursery closed, no players or coaches found during inspection

Gurugram News: दमदमा लेक की रोइंग खेल नर्सरी बंद, निरीक्षण में नहीं मिले खिलाड़ी और प्रशिक्षक

Wed, 08 Jul 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Damdama Lake's rowing nursery closed, no players or coaches found during inspection
दो बार किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने लिया फैसला
विज्ञापन

अब सभी केंद्रों की होगी नियमित समीक्षा
तीन खेल नर्सरियों पर अब तक हो चुकी है कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले में खेल नर्सरियों को लेकर खेल विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। खेल विभाग ने जिले की दमदमा लेक में संचालित रोइंग खेल नर्सरी को बंद कर दिया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा दो बार किए गए निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया है। निरीक्षण के दौरान इस खेल नर्सरी में निरीक्षण के दौरान न तो प्रशिक्षक मौके पर मौजूद मिला और न ही कोई खिलाड़ी अभ्यास करता दिखाई दिया। इस कारण रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने नर्सरी का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है।



इस कार्रवाई के साथ ही मौजूदा सत्र में बंद की गई खेल नर्सरियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जिले में वर्तमान में कुल 59 खेल नर्सरियां संचालित हैं। इनमें 22 नर्सरियां जिला खेल विभाग के प्रशिक्षकों के माध्यम से चलाई जा रही हैं, जबकि 37 नर्सरियां पंचायतों और सरकारी संस्थानों को आवंटित की गई हैं। इस वर्ष विभाग ने निजी संस्थानों को खेल नर्सरी आवंटित नहीं की है। विभाग अब चरणबद्ध तरीके से सभी पंचायत एवं सरकारी संस्थानों में संचालित नर्सरियों का निरीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान केवल भवन या रिकॉर्ड नहीं, बल्कि वास्तविक प्रशिक्षण व्यवस्था की जांच की जा रही है। अधिकारी यह देख रहे हैं कि प्रशिक्षक तय समय पर मौजूद है या नहीं, खिलाड़ी नियमित अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं या नहीं, प्रशिक्षण निर्धारित समयानुसार हो रहा है तथा उपस्थिति रजिस्टर और वास्तविक उपस्थिति में कोई अंतर तो नहीं है। खेल विभाग की प्रत्येक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इसके अलावा प्रशिक्षकों का मानदेय भी खेल विभाग द्वारा वहन किया जाता है। विभागीय नियमों के अनुसार खिलाड़ियों की प्रत्येक माह कम से कम 22 दिन उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित उपस्थिति पूरी होने के बाद ही उन्हें आर्थिक सहायता जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------
दमदमा लेक स्थित रोइंग खेल नर्सरी का दो बार निरीक्षण किया गया। दोनों बार प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौके पर नहीं मिले। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर नर्सरी को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिले की सभी खेल नर्सरियों की नियमित समीक्षा की जा रही है। जहां भी प्रशिक्षण व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed