सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dhanwapur STP will not have power outages, the new substation will be ready by April

Gurugram News: धनवापुर एसटीपी की नहीं होगी बिजली गुल, नया सबस्टेशन अप्रैल तक होगा तैयार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Dhanwapur STP will not have power outages, the new substation will be ready by April
विज्ञापन
सीवर शोधन संयंत्र के लिए जीआईएस आधारित बन रहा 33 केवी सबस्टेशन, 31.63 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। धनवापुर सीवर शोधन संयंत्र के लिए 33 केवी का जीआईएस (गैस इन्सुलेटेड सब स्टेशन) आधारित सब स्टेशन अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा। सब स्टेशन बनने से संयंत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और पानी शोधन में रुकावट नहीं आएगी। इसके निर्माण पर करीब 31.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पुराने शहर के सीवर के पानी को शोधित करने के लिए धनवापुर में एसटीपी है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अनुसार, धनवापुर एसटीपी की क्षमता 218 एमएलडी है। संयंत्र की 100 एमएलडी और क्षमता बढ़ाने की तैयारी है ताकि ज्यादा गंदे पानी को शोधित किया जा सके। इसके लिए अलग से सेक्टर-107 में सब स्टेशन बनाया जा रहा है। अभी संयंत्र को दूसरे सब स्टेशन से बिजली मिलती है। ऐसे में कई बार फाॅल्ट आने से पानी शोधन में परेशानी होती है और जेनसेट की मदद लेनी पड़ती हैं। सब स्टेशन से बिजली गुल होने की समस्या दूर होगी और संयंत्र लगातार चलता रहेगा। दूसरा इससे सीवर ओवर फ्लो की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-107 में जगह कम होने के कारण जीआईएस सब स्टेशन बनाया जा रहा है। जीआईएस सब स्टेशन में एक खास गैस का उपयोग किया जाता है। जीआईएस सब स्टेशन का आकार छोटा होता है, जिससे यह शहरी क्षेत्रों में आसानी से स्थापित किया जा सकता है। जीएमडीए के अनुसार, ग्रेप व अन्य कारणों से काम में देरी हुई है लेकिन इसे मार्च-अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। जीआईएस सब स्टेशन शुरू होने से बिजली गुल होने की समस्या से राहत मिलेगी। यह जीएमडीए का पहला जीआईएस सब स्टेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed