सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to less electricity in rural areas, there is difficulty in irrigating wheat.

Gurugram News: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कम मिलने से गेहूं की सिंचाई में हो रही मुश्किल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Due to less electricity in rural areas, there is difficulty in irrigating wheat.
विज्ञापन
समय पर पानी नहीं मिलने पर फसल की बढ़वार और पैदावार दोनों होती हैं प्रभावित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। ग्रामीण इलाकों में खेती के लिए मिलने वाली बिजली का समय कम होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, लेकिन बिजली कम समय के लिए मिलने के कारण वे समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।



ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों गेहूं की फसल में तीसरी और चौथी बार पानी देना जरूरी होता है। अगर समय पर पानी न मिले तो फसल की बढ़वार और पैदावार दोनों प्रभावित होती हैं। खासकर गुरुग्राम क्षेत्र में पानी की कमी होने के कारण फसल को अतिरिक्त सिंचाई की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पचगांव के एक किसान ने बताया कि इस समय रोजाना केवल चार से पांच घंटे ही बिजली दी जा रही है। इतने कम समय में एक एकड़ से ज्यादा खेत में पानी नहीं लग पाता। इससे किसानों को रात में भी खेतों में रहकर सिंचाई करनी पड़ती है।


----------------------


किसानों का कहना है कि इस समय अगर पर्याप्त पानी मिल जाए तो गेहूं की फसल अच्छी तरह पकती है और तने मजबूत रहते हैं। इससे उत्पादन भी बेहतर होता है। -ढिल्लू, किसान


खेती के लिए दी जाने वाली बिजली की समय-सारणी बढ़ाई जाए, ताकि फसल को समय पर पानी मिल सके और किसानों को नुकसान न उठाना पड़े। - महावीर यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed