{"_id":"6a91d74ce23ecd36b8054b04","slug":"engineer-on-a-motorcycle-dies-after-being-hit-by-a-jcb-engaged-in-construction-work-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99251-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निर्माण कार्य कर रही जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निर्माण कार्य कर रही जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य सड़क हादसों में युवक की मौत और पुलिसकर्मी घायल, मामलों में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में बुधवार और बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में इंजीनियर समेत दो युवकों की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पहला हादसा मौलसारी एवेन्यू रैपिड मेट्रो के पास हुआ, जिसमें निर्माण कार्य कर रही जेसीबी ने बुलेट सवार इंजीनियर को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की जान चली गई। वहीं बुधवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित मानेसर में सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस का सिपाही घायल हो गया। तीनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौलसारी एवेन्यू रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार देर रात हो रहे निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी ने बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट पर सवार युवक पर सवार इंजीनियर तुषार कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के शांति नगर निवासी तुषार के रूप में हुई है। मृतक के पिता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के पिता हरीश ने पुलिस को बताया कि साइबर सिटी स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सिस्टम इंजीनियर के पद पर काम करता था। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी बुलेट से सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्था सोसाइटी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से जेसीबी ने बुलेट में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से भाग गया। मृतक अपने ताऊ सेवानिवृत्त इंजीनियर ओमप्रकाश सिंह के साथ रह रहे थे। तुषार अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जेसीबी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पिता का आरोप- नहीं लगाए गए थे संकेत
मृतक के पिता हरीश कुमार का आरोप है कि सड़क पर रात में काम कराया जा रहा था, लेकिन वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए पर्याप्त दिशा-निर्देश या संकेत नहीं लगाए गए थे। घटनास्थल से मलबे को सड़क किनारे किया जा रहा था। इसी के चलते सड़क की चौड़ाई कम हो गई। दो लेन की सड़क सिर्फ एक लेन की रह गई। हादसे के दौरान मलबा सड़क किनारे करने के लिए जेसीबी आगे-पीछे हो रही थी। इसी दौरान वहां से मोटरसाइकिल निकली और जेसीबी ने उसको टक्कर मार दी। हरीश कुमार ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
दूसरे मामले में पटौदी के मिलकपुर गांव निवासी सुरेश कुमार ने बादशाहपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को उनका चचेरा भाई भीम सिंह अपने जानकार पंकज चौहान और अनूप के साथ पार्टी करने के लिए गए थे। पंकज और अनूप ने उनके भाई को एसपीआर पर डिस्कवरी एल-1 के दूसरी तरफ से रात को करीब 12 बजे उतार दिया था। उनके भाई की गाड़ी सड़क की दूसरी तरफ खड़ी थी। वह सड़क पार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की पहचान की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
तीसरे मामले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित मानेसर में बुधवार रात एक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस का सिपाही घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी की पहचान अंकित के रूप में हुई है। वह ट्रैफिक पुलिस स्टेशन-1, मानेसर में तैनात है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की रात करीब 8:35 बजे अंकित थाना मानेसर के सामने हाईवे किनारे खड़ा होकर मानेसर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल की मेडिकल रिपोर्ट ली। 27 अगस्त को अंकित की मां किरोस्ता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मानेसर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।