{"_id":"6aa7ded12e627846110cd00c","slug":"former-air-force-officer-who-participated-in-operation-safed-sagar-attacked-elbow-broken-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100964-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अपडेट\nऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा रहे पूर्व वायुसेना अधिकारी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अपडेट ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा रहे पूर्व वायुसेना अधिकारी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-58 स्थित मॉल के रेस्तरां में परिवार संग खाना खाने पहुंचे थे, कार पार्क करते वक्त हमला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वायुसेना से सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर गुरुग्राम में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में लोहे की रॉड से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के कोट गांव निवासी 24 साल के दीपक मावी के तौर पर हुई। आरोपी ने पूछताछ पर बताया है कि वह पार्किंग में गाड़ियां पार्क करता है। घटना के दिन उसकी शिकायतकर्ता के साथ कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ तो उसने गुस्से में आकर पास पड़े एक लोहे के पाइप से शिकायतकर्ता पर वार कर दिया।
पीड़ित अमित कारगिल में ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा रहे हैं। उनके साथ हुई यह घटना 10 सितंबर की रात सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क में हुई। वे परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। मॉल की पार्किंग में कार पार्क करने के लिए जगह ढूंढ रहे थे। आरोप है कि पार्किंग कर्मचारियों ने उन्हें कई जगहों पर भेजा और फिर कार पार्क करने से मना कर दिया। जब गुप्ता कार पीछे कर रहे थे, तभी एक पार्किंग कर्मचारी ने उनकी कार के शीशे पर वार कर दिया।विरोध करने पर कर्मचारी ने लोहे की रॉड से उनके हाथ और सिर पर दो बार हमला किया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। बाद में रेस्टोरेंट के एक शेफ ने बीच-बचाव कर गुप्ता की जान बचाई। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने निजी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि रिपोर्ट में उनकी चोटों का सही उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे में लोहे की रॉड से हमला करने की वीडियो रिकॉर्ड हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास टीम कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।