{"_id":"6aa8c4406cf485c9ab067417","slug":"gurugram-hit-and-run-case-i-could-have-died-female-biker-releases-new-video-following-accused-statement-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम हिट एंड रन केस: 'मुझसे गलती हुई', कल्याण के बयान पर सामने आईं लेडी बाइकर, नए वीडियो में पूछे ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम हिट एंड रन केस: 'मुझसे गलती हुई', कल्याण के बयान पर सामने आईं लेडी बाइकर, नए वीडियो में पूछे ये सवाल
Tue, 15 Sep 2026 09:36 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:36 AM IST
सार
गुरुग्राम में महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के सामने आने और मीडिया को दिए बयान पर सिया ने नया वीडियो जारी किया है। सिया ने वीडियो में अपना पक्ष रखते हुए आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पूछा है कि यदि उसे उनके लिए दुख था तो टक्कर मारने के बाद वह मौके पर क्यों नहीं रुका?
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को कार सवार युवक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
Gurugram hit-and-run case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सिटी गुरुग्राम में महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने का मामले में नया वीडियो सामने आया है। यह नया वीडियो आरोपी कल्याण बैंसला के सामने आने और उसके घटना को दुर्घटना बताने वाले बयान के बाद सिया ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।
वीडियो में सिया ने अपना पक्ष रखा है और आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी बैंसला को उनके लिए दुख था तो टक्कर मारने के बाद वह मौके पर क्यों नहीं रुका?
सिया ने यह भी दावा किया कि उन्हें महिला बाइकर देखकर निशाना बनाया गया और जानबूझकर रोकने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

यह घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुई थी। बाइक राइडर सिया अन्य बाइकर्स के साथ अपनी अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक कार उनका पीछा करने लगी थी। बाद में इसी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक राइडर सिया ने अपने वीडियो में इस घटना को जानबूझकर की गई कार्रवाई बताया है।
इंस्टाग्राम वीडियो में सिया ने पूछे सवाल
सिया ने अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो में आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिया ने आरोप लगाया कि “तुम कह रहे हो कि मैं बार-बार स्पीड बढ़ा-घटा रही थी और तुम्हें पिंच कर रही थी। वीडियो साफ दिखाता है कि कौन किसे परेशान कर रहा था। स्पीड बदलने से तुम्हें पूरा रास्ता पीछा करने का हक नहीं मिल जाता।”

“तुम कह रहे हो कि तुम्हें पता भी नहीं था कि लड़की चला रही है। ये संभव नहीं। मेरे बाल लंबे हैं, चोटी बंधी हुई है। तुम पास आए, इशारे किए और बाइक रोकने को कहा।”
उन्होंने आरोपी कल्याण बैंसला के मीडिया को दिए बयान का जवाब देते हुए कहा कि यदि आपको घटना का पछतावा था तो वह टक्कर मारने के बाद मौके पर क्यों नहीं रुका था?
सिया ने पूछा कि 'अगर आपको मेरे लिए दुख हो रहा था तो आप कार से टक्कर मारने के बाद रुके क्यों नहीं? भाग क्यों गए? सिया ने वीडियो में आगे कहा कि मेरी हड्डियां टूट सकती थीं, मेरी जान जा सकती थी।'
सिया ने इस बात पर जोर दिया कि हादसे के बाद मौके से भाग जाना घटना को और अधिक गंभीर बनाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर असुरक्षित महसूस होता है।
आरोपी पर जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप
सिया ने आरोपी से सवाल किया कि क्या हिट एंड रन जैसे मामले में सामने आए दो वीडियो भी पर्याप्त सबूत नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि घटना पूरी तरह से कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार उनकी बाइक को टक्कर मारती है और चालक मौके से भाग जाता है। सिया ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें महिला बाइकर देखकर निशाना बनाया गया था। कार चालक ने उन्हें जानबूझकर रोकने की कोशिश की थी।

आरोपी कल्याण बैंसला ने मानी गलती
इससे पहले सोमवार को आरोपी कल्याण बैंसला ने अपनी गलती स्वीकार की थी। हालांकि, उसने जानबूझकर टक्कर मारने के आरोप से इन्कार किया था। बैंसला ने खुद को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और जिम संचालक बताया था। उसने कहा था कि यू-टर्न के पास कार से उसका नियंत्रण खो गया था।

बैंसला ने यह भी दावा किया कि उसे डर था कि बाइक सवारों का समूह उसे और उसके परिवार को पीट सकता है। इसी डर के कारण वह घटनास्थल से चला गया था। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया था। उसका यह बयान सिया के आरोपों से बिल्कुल अलग है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला की तलाश तेज कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।
कई मीटर तक घिसटी स्पोर्ट्स बाइक, युवती घायल
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को कार सवार युवक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

सिया नामक युवती स्पोर्ट्स बाइक पर अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर जा रही थीं। उन्होंने बताया, एक कार सवार कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। कार उनके करीब आई और उसमें बैठे लोगों ने बदतमीजी शुरू कर दी।
सिया ने उन्हें दूरी बनाए रखने को कहा, तो उन्होंने उल्टा उन्हें बाइक रोकने को कहा। सिया के अनुसार कार सवार नशे में लग रहे थे। घटना में सिया को काफी चोटें आई। हादसे के बाद उसके साथी राइडर ने पीछा कर आगे कार सवार को रुकवाया भी, पर आरोपी कार भगा ले गया। उसकी पहचान पलवल के कल्याण बैंसला के तौर पर हुई। वह अपने परिचित सैन्यकर्मी की कार मांगकर लाया था।