फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Police raised awareness among more than 600 students

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने 600 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक

Fri, 16 Oct 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Police raised awareness among more than 600 students
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने न्यू पालम विहार स्थित सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 600 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देश पर थाना बजघेड़ा पुलिस की टीम ने साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशा मुक्ति तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, ओटीपी, पासवर्ड और निजी जानकारी अनजान लोगों से साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही नए आपराधिक कानूनों, कानूनी अधिकारों और अपराधों की सूचना पुलिस को देने के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इससे दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस ने शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को तुरंत सूचित करने की अपील की। साथ ही सम्मानजनक व्यवहार और सुरक्षित समाज बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed