{"_id":"6a4e4a0a06a546fffa066f9b","slug":"haryana-girls-perform-well-in-the-national-junior-rugby-sevens-securing-top-10-rankings-in-the-country-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93851-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन्स में हरियाणा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, देश में हासिल की टॉप-10 रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन्स में हरियाणा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, देश में हासिल की टॉप-10 रैंकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वर्ष 17वें स्थान पर रही टीम ने इस बार सात स्थानों की लगाई छलांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन्स प्रतियोगिता में हरियाणा की जूनियर बालिका रग्बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की शीर्ष-10 टीमों में जगह बनाई है। पिछले वर्ष 17वें स्थान पर रहने वाली हरियाणा टीम ने इस बार सात स्थानों का सुधार करते हुए 10वीं रैंक हासिल की। खिलाड़ियों के संघर्ष, अनुशासित प्रदर्शन और बेहतर तैयारी का ही परिणाम रहा कि टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। टीम की कोच गुरुग्रम निवासी भामिनी पाण्डेय ने कहा कि टीम ने पीछले साल के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन किया है और अगले वर्ष टीम शीर्ष 3 में जगह बनाने के लिए अभी से कड़ा संघर्ष करेगी।
हरियाणा रग्बी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र मोर ने बताया कि टीम ने लीग चरण के पहले मुकाबले में दमन एवं दीव को 15-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। हालांकि, दूसरे मैच में पूर्व रजत पदक विजेता ओडिशा के खिलाफ हरियाणा को 0-43 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। नॉकआउट दौर में हरियाणा का पहला मुकाबला एक बार फिर ओडिशा से हुआ, जिसमें टीम 0-25 से पराजित हुई। इसके बाद खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी करते हुए झारखंड को 15-0 से शिकस्त दी और केरल को 12-5 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की।
नौवें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने गुजरात को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंतिम क्षणों में 0-5 से हार गई। इसके साथ ही हरियाणा ने प्रतियोगिता का समापन 10वें स्थान के साथ किया। प्रतियोगिता में हरियाणा ने कुल छह मुकाबले खेले, जिनमें तीन में जीत और तीन में हार मिली। टीम ने दमन एवं दीव, झारखंड और केरल को हराया, जबकि दोनों मुकाबलों में ओडिशा तथा एक मुकाबले में गुजरात से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हरियाणा टीम में अंजली, रिद्धिमा, ऋतु, सुप्रिया, राधिका, मनु, सुहाना, रूबी देवी, कनिका, खुशबू, निधि और अंकेत शामिल रहीं। टीम की कोच भामिनी पाण्डेय तथा टीम मैनेजर राजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। हरियाणा रग्बी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र मोर ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में सात स्थानों का सुधार टीम की कड़ी मेहनत, व्यवस्थित प्रशिक्षण और समर्पित कोचिंग का परिणाम है। वहीं सत्यवीर धनखड़ मीडिया प्रभारी खेल ने कहा कि हरियाणा की बालिका रग्बी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। वर्तमान में हरियाणा की सीनियर, अंडर-18 और जूनियर बालिका रग्बी टीमें राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-10 में शामिल हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।