फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal house of notorious criminal Neetu razed in Dhanwapur

Gurugram News: धनवापुर में कुख्यात अपराधी नीटू का अवैध मकान जमींदोज

Mon, 21 Sep 2026 04:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
Illegal house of notorious criminal Neetu razed in Dhanwapur
तोता गैंग के गुर्गे के अवैध निर्माण पर पुलिस ने चलवाया बुलडोजर
विज्ञापन

नंबर गेम - 50 गज में अवैध रूप से बनाया हुआ था मकान

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने सोमवार को अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी के अवैध आशियाने को जमींदोज कर दिया। जिला प्रशासन के सहयोग से धनवापुर गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह बुलडोजर एक्शन लिया गया। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मशीनों की मदद से अपराधी द्वारा करीब 50 वर्ग गज में किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी की पहचान धनवापुर निवासी अभिषेक उर्फ नीटू के रूप में हुई है, जो इलाके का एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं के तहत नौ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-17 की टीम को आरोपी द्वारा अवैध रूप से मकान बनाने की सूचना मिली थी। पुख्ता इनपुट के बाद सभी कानूनी व प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की गईं और इस अवैध निर्माण को ढहाकर अपराधियों के आर्थिक तंत्र पर कड़ा प्रहार किया गया।
विज्ञापन


अवैध निर्माण और कब्जे पर की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि भूमि माफिया, नशा तस्करों और आदतन अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति और अवैध कब्जों की जानकारी जुटाकर संबंधित विभागों के साथ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक धनवापुर में की गई कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण को हटा दिया गया और भूमि को मूल स्वरूप में बहाल किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के अवैध आर्थिक तंत्र और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इन अभियानों का उद्देश्य गुरुग्राम को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाना है। आदतन अपराधियों की संपत्ति की समीक्षा लगातार की जा रही है। पुलिस अपराध के विरुद्ध अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed