सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It will now be easy to mark student attendance on the Nipun portal.

Gurugram News: निपुण पोर्टल पर अब छात्रों की हाजिरी लगाना होगा आसान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
It will now be easy to mark student attendance on the Nipun portal.
विज्ञापन
पोर्टल खुद ही उपस्थिति प्रतिशत और अनुपस्थिति का ब्यौरा तैयार करेगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की सालाना उपस्थिति दर्ज करने का तरीका बदल गया है। शिक्षा विभाग ने पारंपरिक रजिस्टर प्रणाली को पीछे छोड़ते हुए हाजिरी की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत स्कूल सीधे निपुण हरियाणा पोर्टल पर छात्रों की वार्षिक उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। पहले जहां अलग-अलग रजिस्टरोंं में उपस्थिति दर्ज कर गणना करनी पड़ती थी, वहीं अब पोर्टल खुद ही उपस्थिति प्रतिशत और अनुपस्थिति का ब्यौरा तैयार करेगा। इससे त्रुटियों की संभावना भी कम होगी।

प्रक्रिया के तहत स्कूल को अपने यू-डायस कोड और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद संबंधित कक्षा, सेक्शन और शैक्षणिक सत्र का चयन कर छात्रों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। शिक्षकों को पहले पूरे सत्र के कुल कार्य दिवस भरने होंगे, जिसके आधार पर सिस्टम प्रत्येक छात्र की उपस्थिति का प्रतिशत खुद निकाल लेगा। नई व्यवस्था में गलती सुधारने की सुविधा भी दी गई है। यदि किसी छात्र की उपस्थिति दर्ज करते समय त्रुटि रह जाती है तो उसे संशोधित किया जा सकेगा। सभी विवरण की पुष्टि के बाद सेव कर रिकार्ड अंतिम रूप से जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
डिजिटल हाजिरी से विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति का सटीक आंकड़ा मिल सकेगा, जिससे योजनाओं की मॉनिटरिंग बेहतर होगी। सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर समय पर पोर्टल अपडेट कराएं। - अशोक प्रजापति, जिला प्रधान राजकीय प्राथमिक संघ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed