{"_id":"6a450e7c9a5a1757b7014ef9","slug":"manesar-to-be-illuminated-5000-streetlights-to-be-installed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93132-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर होगा रोशन, लगेंगी पांच हजार स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर होगा रोशन, लगेंगी पांच हजार स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त एवं संविदा कमेटी से मिली मंजूरी, लाइट लगाने के लिए जगह भी चिन्हित
नंबर गेम - 7.5 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही अंधेरी सड़कों से राहत मिलने वाली है। नगर निगम ने पूरे क्षेत्र में करीब 5 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई है। इस काम पर लगभग 7.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना को नगर निगम की वित्त एवं संविदा कमेटी से मंजूरी मिल चुकी है और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए जगहों का चयन भी कर लिया गया है। फिलहाल टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में कई ऐसे गांव और कॉलोनियां हैं, जहां अभी तक स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। वहीं, कई जगह पुरानी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय सड़कों पर अंधेरा रहता है। इसके कारण पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार अंधेरे की वजह से दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है।
नगर निगम का इलेक्ट्रिकल विंग अपने दोनों डिविजनों के माध्यम से यह काम कराएगा। इसके साथ ही सेंट्रल कंट्रोल पॉइंट भी बनाए जाएंगे। इस व्यवस्था के तहत शाम होते ही सभी स्ट्रीट लाइटें अपने आप जल जाएंगी और सुबह तय समय पर बंद हो जाएंगी। इससे बिजली की बचत होगी और लाइटों की निगरानी भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
टेंडर प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा और इसके बाद स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नई स्ट्रीट लाइटें लगने से लोगों को रात में सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और पूरे नगर निगम क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी। -वासु बग्गन, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम