Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nephew attacked with scissors during a dispute over alcohol; uncle arrested

Gurugram News: शराब के विवाद में भतीजे पर कैंची से हमला, चाचा गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Nephew attacked with scissors during a dispute over alcohol; uncle arrested
चकरपुर इलाके में दस नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे की वारदात, डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शराब मंगवाने को लेकर हुए विवाद में अपने भतीजे पर कैंची से हमला करने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजू शराब पीने का आदी है। शराब मंगवाने को लेकर भतीजे सागर से उसकी कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी के दौरान राजू ने सागर पर हमला कर दिया। सागर के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। पूछताछ के बाद आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


घटना गुरुग्राम के चकरपुर इलाके में दस नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे की है। सागर ने बताया कि उसके चाचा राजू ने उसके सिर और मुंह पर कैंची से वार किए थे। वारदात के बाद राजू मौके से भाग गया था। जाते समय उसने भतीजे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के आधार पर डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार 11 नवंबर को आरोपी राजू को चकरपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कैंची भी बरामद की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed