सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Orange heat alert issued in the district till May 26

Gurugram News: 26 मई तक जिले में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Orange heat alert issued in the district till May 26
विज्ञापन
गुरुग्राम। भीषण गर्मी और लू के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हीट वेव, गर्म और उमस भरे मौसम और गर्म रातों को लेकर चेतावनी जारी की है। पहले 24 मई तक अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 26 मई तक कर दिया गया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 अधिक रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। शाम के समय भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है। लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है। ंब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed