फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Patwari-Kanungo sit-in continues for the eighth day.

Gurugram News: पटवारी-कानूनगो का आठवें दिन भी धरना जारी

Fri, 28 Aug 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Patwari-Kanungo sit-in continues for the eighth day.
गुरुग्राम। राजस्व विभाग के नए पोर्टल और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तकनीकी दिक्कतों के विरोध में पटवारी-कानूनगो एसोसिएशन का धरना बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। एसोसिएशन ने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। पटेल नगर स्थित पटवार घर के गेट पर ताला लगा रहा, जिससे लोगों के काम प्रभावित हुए।
विज्ञापन


दी रेवेन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने 26 अगस्त को राजस्व मंत्री को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा था। एसोसिएशन ने राजस्व विभाग और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। जिला प्रधान सतपाल यादव ने बताया कि जमाबंदी और इंतकाल पोर्टल में चार महीनों से रिकॉर्ड अनियमितताएं और तकनीकी खामियां आ रही हैं। इससे कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही है, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। पटवारियों का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्री की खामियों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पोर्टल को पूरी तरह तैयार होने के बाद ही शुरू किया जाना चाहिए था। पटवारियों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी कामकाज प्रभावित रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed