{"_id":"6a958e7e0678c2f507002ad5","slug":"public-welfare-fair-begins-today-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99556-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोक कल्याण मेला आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोक कल्याण मेला आज से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा ऋण व सरकारी योजनाओं का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शहर के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को ऋण, डिजिटल भुगतान और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एक से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को निगम के पुराने कार्यालय और एसबीआई महरौली रोड में मेले का आयोजन होगा।
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर सभी शहरी स्थानीय निकायों में लोक कल्याण मेला आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत लंबित ऋण आवेदनों के निस्तारण, स्वीकृत लेकिन वितरित नहीं हुए ऋण के वितरण और नए ऋण आवेदनों की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। इसके अलावा डिजिटल रूप से सक्रिय नहीं हुए लाभार्थियों को यूपीआई और क्यूआर कोड से जोड़ा जाएगा। विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि मोबाइल एप की जानकारी और डिजिटल भुगतान का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दूसरे ऋण की अदायगी कर चुके पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
-- --
लोक कल्याण मेला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले से रेहड़ी-पटरी वालों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। पीएम स्वनिधि के तहत उन्हें बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी। -प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम