{"_id":"6989d98169662595d2081161","slug":"railways-big-gift-for-khatu-shyam-fair-fair-special-train-to-run-from-february-24-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79365-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खाटू श्याम मेले के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, 24 फरवरी से दौड़ेगी मेला स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खाटू श्याम मेले के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, 24 फरवरी से दौड़ेगी मेला स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी और गुरुग्राम के श्रद्धालुओं में खुशी, फुलेरा-दिल्ली के बीच अनारक्षित पैसेंजर के रूप में दौड़ेगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। होली पर्व और मेले के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा 24 फरवरी से 1 मार्च तक फुलेरा से दिल्ली के बीच अनारक्षित पैसेंजर मेला स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09713/09714) चलाने का निर्णय लिया गया है।
दैनिक रेल यात्री संघ, पटौदी रोड रेलवे के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने बताया कि भक्तों की सुविधा हेतु रेलवे ने यह विशेष आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन फुलेरा और दिल्ली के बीच कुल 6-6 फेरे लगाएगी। विशेष बात यह है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसमें 24 कोच लगाए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग सफर कर सकें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
- गाड़ी संख्या 09713 (फुलेरा से दिल्ली) यह ट्रेन फुलेरा से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। रेवाड़ी 16:08 बजे, पटौदी रोड 16:30 बजे, गुरुग्राम 17:00 बजे और दिल्ली सराय रोहिल्ला 18:05 बजे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09714 (दिल्ली से फुलेरा) वापसी में यह दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 19:10 बजे रवाना होकर गुरुग्राम 19:48 बजे, पटौदी रोड 20:20 बजे, रेवाड़ी 21:55 बजे और रात 02:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
Trending Videos