Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Resort failed to refund money after wedding cancellation; now it must pay 16 lakh including interest.

Gurugram News: शादी कैंसिल होने पर रिसॉर्ट ने नहीं दिए थे रुपये, अब ब्याज समेत देने होंगे 16 लाख

Fri, 13 Nov 2026 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Resort failed to refund money after wedding cancellation; now it must pay 16 lakh including interest.
दूल्हे के पिता की फैक्ट्री में आग लगने से 14 मजदूरों की मौत होने पर रद्द हुई थी शादी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फैक्ट्री में आग लगने से 14 मजदूरों की मौत और परिवार के सदस्य घायल होने पर शादी रद्द करने पर द राजस्थली रिसॉर्ट एंड स्पा संचालक ने 16 लाख रुपये नहीं लौटाए। अब होटल संचालक को ब्याज समेत पूरी राशि वापस करने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।

सेक्टर-11 निवासी गगन बंसल ने आयोग में दायर याचिका में बताया कि उन्होंने अपनी शादी के लिए जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित द राजस्थली रिसॉर्ट में बुकिंग की थी। 28 मई 2024 को उनके पिता की बेल्ट फैक्ट्री में आग लग गई, जिसकी वजह से शादी कैंसिल करनी पड़ी थी। हादस में दुल्हन के चचेरे भाई और चाचा भी घायल हो गए थे। 5 जून 2024 को उन्होंने इसकी जानकारी रिसॉर्ट को दी, तो रिसॉर्ट वालों ने अभद्र व्यवहार किया साथ ही रुपये लौटाने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन


आयोग ने दस्तावेज के आधार पर रिसॉर्ट संचालक को आदेश दिया है कि वह 16 लाख रुपये नौ प्रतिशत की दर से शिकायतकर्ता को वापस करें। इस दौरान उन्हें हुई मानसिक परेशानी होने पर 1.50 लाख रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर हुए खर्च के लिए 55 हजार रुपये भी दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed