{"_id":"6aeb2cc3e6abfc1aef098c49","slug":"rising-pollution-has-led-to-an-increase-in-patients-suffering-from-eye-irritation-and-sore-throat-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106428-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रदूषण बढ़ने से आंखों में जलन और गले में खराश के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रदूषण बढ़ने से आंखों में जलन और गले में खराश के मरीज बढ़े
विज्ञापन
मानेसर के दो स्वास्थ्य केंद्रों पर 280 से अधिक मरीजों ने कराई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में बढ़ते प्रदूषण का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। हवा में धूल और धुएं के कारण लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश की परेशानी हो रही है। इसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नखडौला और भांगरौला पीएचसी में लोग इन समस्याओं की जांच कराने पहुंच रहे हैं।
बुधवार को दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर 280 से अधिक मरीजों की जांच की गई। इनमें आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत वाले मरीज भी शामिल रहे। डॉक्टरों की ओर से मरीजों की जांच करने के साथ उन्हें प्रदूषण से बचाव के लिए जरूरी सलाह दी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। बाहर जाते समय मास्क पहनें और आंखों में जलन या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न करें। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। - डॉ. अजितेश, भागरौला पीएचसी
प्रदूषण से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
- सुबह और शाम के समय ज्यादा देर तक बाहर निकलने से बचें
- घर से बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें
- आंखों में जलन होने पर साफ पानी से आंखें धोएं
- बाहर से आने के बाद हाथ-मुंह अच्छी तरह धोएं
- सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं