पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RLV Academy wins; defeats Nishchay Academy by two runs.

Gurugram News: आरएलवी अकादमी की जीत, निश्चय अकादमी को दो रन से हराया

Wed, 01 Jul 2026 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
RLV Academy wins; defeats Nishchay Academy by two runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। निर्वाणा स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर बुधवार को आरएलवी क्रिकेट अकादमी और निश्चय क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें आरएलवी अकादमी की टीम ने निश्चय अकादमी की टीम को मात्र 2 रनों से शिकस्त दे दी। आरएलवी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए। आरएलवी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। साथ ही ईशान झा ने 42 रन बनाए। निश्चय अकादमी की ओर से गेंदबाजी में मयंक शर्मा सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं शांतनु उपाध्याय और अमृत यादव ने भी धारदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए ।



219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निश्चय अकादमी की ओर से अथर्व यादव ने 38 रन, रयान ने 42 रन, मयंक ने 30 रन बनाए। आरएलवी अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अंश साहू ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा दिव्य भारद्वाज और गौरव लोहिया ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। निश्चय अकादमी की टीम 36.3 ओवरों में 216 रन पर सिमट गई और जीत के बेहद करीब आकर चूक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed