सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Salman Khan Firing Case Gurugram Connection of firing case outside Salman house Know who is Vishal

Salman Khan Firing Case: फायरिंग केस का गुरुग्राम कनेक्शन; कौन है विशाल... जिसने सलमान के घर के बाहर चलाई गोली

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Apr 2024 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले का गुरुग्राम कनेक्शन सामने आया है। गोली चलाने वाला विशाल गुरुग्राम का रहने वाला है, वह लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है।

Salman Khan Firing Case Gurugram Connection of firing case outside Salman house Know who is Vishal
Salman Khan Firing Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में हरियाणा के गुरुग्राम का कनेक्शन सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक गुरुग्राम का रहने वाला है। वारदात के बाद उसके परिवार वाले घर का ताला लगाकर फरार हो गए हैं। 
Trending Videos


सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले में एक आरोपी की पहचान विशाल उर्फ कालू के रूप में हुई है। विशाल गुरुग्राम की महावीर पुरा कॉलोनी का रहने वाला है। विशाल उर्फ कालू तीन भाई हैं, एक भाई पेंट के कारोबार से जुड़ा हुआ है। विशाल उर्फ कालू लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक माह पहले रोहतक में गुरुग्राम के व्यापारी की हत्या के मामले में उसका नाम सामने आया था, जिसकी हत्या हुई थी उसका नाम सचिन मुंजल है। मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क साधा है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर 14 अप्रैल की सुबह गोलियों की आवाज सुनी गई। बाइक पर आए दो बदमाशों ने बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गए। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। 

घटना के बाद नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के सदस्यों ने अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बाइक पर दो व्यक्ति सलमान के घर के सामने पहुंचने पर धीरे चलते हैं। वीडियो में बंदूक तीन बार डिस्चार्ज होते हुए दिखाई दे रही है। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा है और दूसरा अभिनेता के घर पर गोलियां चलाता है। 
 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला राजस्थान में बिश्नोई गिरोह से जुड़े रोहित गोदारा ने करवाया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हमलावरों की पहचान करने में सफल रही है। संदिग्धों में से एक की पहचान गुरुग्राम के विशाल उर्फ कालू के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed