{"_id":"6a9962f915a88800ae0a1c53","slug":"second-vehicle-collides-with-stationary-canter-driver-dies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99863-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क पर खड़े कैंटर से टकराया दूसरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क पर खड़े कैंटर से टकराया दूसरा, चालक की मौत
विज्ञापन
सेक्टर-84 में सड़क किनारे खड़े कैंटर के पीछे टकराया दूसरा कैंटर। फोटो- स्थानीय निवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
-संकेतक और पार्किंग लाइट न होने का आरोप, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल के पास दो सितंबर की सुबह सड़क पर खड़े कैंटर से दूसरा कैंटर टकरा गया। हादसे में दूसरे कैंटर के चालक की मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने खड़े कैंटर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान तिजारा (राजस्थान) के पदमाडा खुर्द गांव निवासी 47 वर्षीय सुमेर सिंह के रूप में हुई है। वह हीरो कंपनी, नीमराणा में चालक थे। पुलिस के अनुसार, दो सितंबर की सुबह करीब 5.15 बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कैंटर में फंसे चालक को बाहर निकाला और सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बेटे हिम्मत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कंपनी का माल खाली कर नीमराणा की ओर जा रहे थे। सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल के पास उनका कैंटर सड़क पर खड़े दूसरे कैंटर से टकरा गया। आरोप है कि सड़क पर खड़े कैंटर के पास कोई संकेतक नहीं लगाया गया था और न ही उसकी पार्किंग लाइट जल रही थी। इससे पीछे से आने वाले वाहनों को उसका अंदाजा नहीं हो सका। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
कोट-
सड़क पर खड़े कैंटर के मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा गया है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार, जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना