फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   strike by Gurugram municipal employees extended until August 24

सरकार की वादाखिलाफी: गुरुग्राम में 14 हजार निगम कर्मियों की हड़ताल, 24 अगस्त तक नहीं करेंगे काम; ये हैं मांगें

Fri, 21 Aug 2026 06:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 06:29 PM IST
सार

Strike by Gurugram Municipal Employees: गुरुग्राम के निगम कर्मियों की हड़ताल अब 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। हड़ताल पर गए कर्मचारी हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ सड़क पर उतरे।

विज्ञापन
strike by Gurugram municipal employees extended until August 24
निगम कर्मियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में गुरुग्राम के निगम कर्मियों की हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। यह हड़ताल शुक्रवार 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारी 22, 23 और 24 अगस्त को भी काम पर नहीं आएंगे। कल वे गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के राजीव नगर स्थित कार्यालय पर ज्ञापन देंगे। आज निगम कर्मियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने डाकखाना चौक, सदर बाजार और सोहना चौक सहित कई इलाकों में घूमकर व्यापारियों व आम जनता से समर्थन मांगा। कर्मचारियों ने इस दौरान पर्चे भी बांटे।
विज्ञापन


राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार 13 मई के समझौते के तहत 1175 फायरमैन और 13000 पालिका कर्मचारी सूची के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे। उन्होंने मांग की कि ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए और मानी गई मांगों के पत्र जारी किए जाएं, अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने 11 वर्षों में एक भी सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार ठेके पर काम करवाकर गरीब सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed