सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three garbage sensitive areas cleaned

Gurugram News: तीन कचरा संवेदनशील जगहें साफ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Three garbage sensitive areas cleaned
विज्ञापन
मानेसर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर निगम मानेसर ने वार्ड-4 में सघन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कचरा जमा होने वाले तीन संवेदनशील स्थानों की सफाई की गई और पूरे इलाके को साफ करने का काम किया गया।अभियान का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने किया। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य की निगरानी की और पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का काम नहीं है, बल्कि तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा वार्ड साफ नहीं हो जाता। उनका कहना था कि एक वार्ड को पूरी तरह स्वच्छ करने के बाद ही दूसरे वार्ड में अभियान शुरू किया जाएगा। संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई अभियान केवल औपचारिकता न हो, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाना होना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और कूड़ा सिर्फ निर्धारित स्थानों पर ही डालें। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed