फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three youths arrested for assaulting cab driver.

Gurugram News: कैब चालक से मारपीट में तीन युवक गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested for assaulting cab driver.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। अर्जुन नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में कैब चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जागृति उर्फ जागो, मोहित, ठग्गी के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, गाली-गलौज व धमकी देने संबंधी धाराओं में न्यू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

नई आबादी, अर्जुन नगर निवासी राजेश सोनी ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे जागृति उर्फ जागो उसके पास आया था और मार्केट जाने के लिए कहने लगा। जिसके बाद दोनों सिगरेट पीने के लिए मार्केट की ओर जाने लगे। रास्ते में गली-2 स्थित सन्नी कैटर्स के पास बाइक पर सवार होकर आए मोहित व ठग्गी ने रास्ता रोककर राजेश सोनी के साथ मारपीट की। इससे पीड़ित की कमर, पसली व दोनों हाथों में चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि जागृति उर्फ जागो के इशारे पर ही उसके साथ मारपीट की गई है। अर्जुन नगर पुलिस चौकी के प्रभारी व सब इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed