फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic jam on Delhi-Jaipur Highway following collision between two trucks.

Gurugram News: दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम

Wed, 15 Jul 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Delhi-Jaipur Highway following collision between two trucks.
नौकरीपेशा लोग हुए परेशान, सुबह छह बजे करीब पांच किमी तक लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे व बिलासपुर चौक के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में दो ट्रकों की टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हजारों लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। पचगांव चौक तक जाम लग गया। सुबह करीब 6 बजे से दिल्ली से जयपुर जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। कुछ ही समय में जाम करीब 5 किलोमीटर तक पहुंच गया। पचगांव चौक से बिलासपुर चौक तक गाड़ियां बहुत धीरे-धीरे चलती रही। हादसे के कारण ट्रैफिक की रफ्तार कम हो गई, जिससे कार, बस, ट्रक और दूसरे वाहन जाम में फंस गए।

इसका सबसे ज्यादा असर दफ्तर जाने वाले लोगों, स्कूल और कॉलेज के छात्रों और दूसरे यात्रियों पर पड़ा। कई लोग समय पर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सके। गर्मी और लंबे इंतजार की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। बाद में ट्रैफिक पुलिस और दूसरी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ट्रैफिक को सामान्य करने का काम शुरू किया। धीरे-धीरे जाम खुल गया, लेकिन कई घंटों तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 11 बजे तक हाईवे पर यातायात सामान्य हो पाया। वहीं हाईवे बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति यहां पर अक्सर बनती रहती है।
विज्ञापन

चौक के पास चल रहा है निर्माण कार्य
बिलासपुर चौक पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी चल रहा है। ऐसे में यातायात पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक को सर्विस रोड की ओर डायवर्ट किया हुआ है। हालांकि, ट्रक हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। रोजाना सुबह शाम के समय सर्विस रोड पर जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed