{"_id":"6a578b4061417e74cb040d5a","slug":"trial-run-of-the-new-unit-at-the-chandu-budhera-wtp-to-begin-in-15-days-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-4504444-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 15 दिन में शुरू होगा चंदू बुढ़ेड़ा डब्ल्यूटीपी की नई यूनिट का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 15 दिन में शुरू होगा चंदू बुढ़ेड़ा डब्ल्यूटीपी की नई यूनिट का ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान सलाहकार ने लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने बुधवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की 11वीं बैठक में प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें चंदू बुढ़ेड़ा जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) की नई यूनिट, बरसाती नाले, खेड़की दौला टोल प्लाजा के स्थानांतरण और जलभराव जैसी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि चंदू बुढ़ेड़ा डब्ल्यूटीपी की 100 एमएलडी क्षमता वाली यूनिट-5 का निर्माण अंतिम चरण में है। 15 दिन में इसका ट्रायल शुरू किया जाएगा। नियमित संचालन शुरू होने के बाद जीएमडीए की पेयजल आपूर्ति क्षमता 670 एमएलडी से बढ़कर 770 एमएलडी हो जाएगी। इससे शहर के नए विकसित क्षेत्रों में भी बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। वहीं, ग्वाल पहाड़ी में निर्माणाधीन वाटर बूस्टिंग स्टेशन अगले छह माह में तैयार हो जाएगा। इसके चालू होने पर क्षेत्र के निवासियों को नियमित नहरी पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। वहीं, सेक्टर-72 वाटर बूस्टिंग स्टेशन की पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है।
सेक्टर-81 से 115 तक प्रस्तावित मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क के कुछ हिस्सों का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कई स्थानों पर अब भी नेटवर्क के आपसी कनेक्शन शेष हैं। अधिकारियों ने अवगत कराया कि कुछ तकनीकी एवं भौतिक बाधाओं के कारण ड्रेनेज प्रणाली का पूर्ण रूप से संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, खेड़की दौला टोल प्लाजा के स्थानांतरण की प्रगति व ओमेक्स मॉल से एरिया मॉल तक सोहना रोड की सर्विस लेन पर वर्षा के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या की समीक्षा की गई। वहीं, डीएस ढेसी ने 15 जुलाई से 15 सितंबर तक मानसून के दौरान जलभराव रोकने के लिए तत्काल अंतरिम व्यवस्था करने, अतिरिक्त पंप और मशीनरी तैनात करने तथा संयुक्त निगरानी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में म्हारी सड़क एप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई।