फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vikas's fuse blows, high mast light goes out

Gurugram News: विकास का फ्यूज उड़ा, हाईमास्ट लाइट की बत्ती गुल

Tue, 08 Sep 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Vikas's fuse blows, high mast light goes out
पटौदी के मेंन चौक पर पिछले 6 माह से हाई मस्ट लाइट खराब होने से दिन ढलने के साथ ही चौक पर अंधेरा
पटौदी। नगरपरिषद के अंतर्गत पटौदी के मुख्य चौक पर पिछले छह माह से भी ज्यादा समय से हाईमास्ट लाइट खराब है। इसके चलते दिन ढलने के साथ ही यहां अंधेरा छा जाता है। इससे वाहन चालकों सहित पैदल गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क के गड्ढे भी दिखाई नहीं देते। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इलाके के दुकानदार सीताराम खुराना, हरजीत सिंह, रामकिशन, मनमोहन सिंह आदि का कहना है कि मुख्य चौक पर हाईमास्ट लाइट खराब है। इसके चलते शाम ढलते ही दुकानों और बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम हो जाती है। इससे दुकानदारों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) संदीप मलिक ने बताया कि मेरे संज्ञान में अभी आया है। चेक कराकर हाईमास्ट लाइट को जल्द चालू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन

दो महीने से स्ट्रीट लाइटें बंद, परेशानी
मानेसर। पटौदी रोड पर कई जगह स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से रात के समय वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गढ़ी हरसरू से गुरुग्राम तक सड़क के कई हिस्सों में रात होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे सड़क पर हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या पिछले दो से तीन महीने से बनी हुई है। सड़क पर अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। इससे तेज रफ्तार वाहनों के साथ हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत होती है। ग्रामीण निवासी सतपाल यादव व राकेश ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की समस्या के बारे में कई बार प्रशासन को जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द से जल्द सभी खराब लाइटों को ठीक कराने की मांग की है। संवाद

पटौदी के मेंन चौक पर पिछले 6 माह से हाई मस्ट लाइट खराब होने से दिन ढलने के साथ ही चौक पर अंधेरा

पटौदी के मेंन चौक पर पिछले 6 माह से हाई मस्ट लाइट खराब होने से दिन ढलने के साथ ही चौक पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed