सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water lines, traffic and CCTV cameras coming in the metro corridor will be shifted.

Gurugram News: मेट्रो कॉरिडोर में आ रही पानी की लाइनें, ट्रैफिक और सीसीटीवी कैमरे होंगे शिफ्ट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Water lines, traffic and CCTV cameras coming in the metro corridor will be shifted.
विज्ञापन
जीएमआरएल ने जीएमडीए को यूटिलिटी शिफ्टिंग कराने को कहा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने मेट्रो कॉरिडोर में आ रही पेयजल लाइनों, सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक लाइटों को जीएमडीए से हटाने को कहा है। जीएमडीए की सुभाष चौक और बख्तावर चौक पर मास्टर लाइन आ रही है।
जीएमआरएल की ओर मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-नौ तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। जीएमआरएल के अनुसार, कॉरिडोर में 300 एमएम और 1600 एमएम की पाइपलाइन बख्तावर और सुभाष चौक के पास आ रही है। प्रभावित पानी के पाइपों को हटाने के लिए बख्तावर चौक और सुभाष चौक के पास डायवर्जन प्लान का प्रस्ताव है। इस बारे में जीएमडीए की ओर से कदम उठाया जाना है। इसके अलावा इस रूट के प्रमुख चौक पर करीब छह जगहों पर ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अभी उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमआरएल ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण से उन्हें जल्द हटाने को कहा है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित न हो। इसके अलावा हीरो हाेंडा चौक के पास सीवर शोधित पानी की मास्टर लाइन जा रही है। इसे भी शिफ्ट किया जाना है।
-------------------------------
पानी की लाइनों को शिफ्ट करने के लिए कदम उठाया जा रहा है। वहीं, जीएमआरएल ने हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक तक सीवर-पानी और बिजली के पोल हटाने के लिए एनएचएआई से कहा है। इस रोड पर एक सब स्टेशन भी है। इस एलिवेटेड रोड का निर्माण एनएचएआई को करना है। - अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
जमीन संबंधी अड़चन दूर करने में जुटा एचएसवीपी
पहले चरण में मिलेनियम सिटी से सेक्टर-नौ तक कई जगहों पर मेट्रो कॉरिडोर में भवन आ रहे हैं। मिलेनियम सिटी सेंटर के पास कन्हई गांव की ओर एक निजी अस्पताल के पास जमीन की जरूरत है। इसके अलावा बसई गांव और सेक्टर 33 में जमीन की जरूरत है। एचएसवीपी ने जमीन अधिग्रहण करने की तैयारी कर ली है। संबंधित मकान मालिकों की जमीन और मुआवजा संबंधी रिपोर्ट तैयार कर लिया गया है। अब इसे डीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed