फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yamunanagar delegation gets acquainted with development projects.

Gurugram News: विकास परियोजनाओं से रूबरू हुआ यमुनानगर का प्रतिनिधिमंडल

Wed, 26 Aug 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar delegation gets acquainted with development projects.
मल्टीलेवल पार्किंग, निर्माणाधीन निगम कार्यालय और स्विमिंग पूल का किया निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को गुरुग्राम का दौरा किया। गुरुग्राम पहुंचने पर मेयर राजरानी मल्होत्रा और नगर निगम पार्षदों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर में नागरिक सुविधाओं और शहरी विकास से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने सोहना चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग, निर्माणाधीन नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय भवन और कमला नेहरू पार्क में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर परियोजनाओं की जानकारी ली।
प्रतिनिधिमंडल ने सोहना चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग सुविधा तीन बेसमेंट और पांच मंजिलों में विकसित की गई है। इसमें 56 दुकानें, 230 कारों और 100 से अधिक दुपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। पार्किंग में तीन लिफ्ट, सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग और बेसमेंट में स्टैक पार्किंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। प्रतिनिधिमंडल ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। करीब 8580 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 184 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे इस बहुमंजिला भवन में तीन बेसमेंट सहित कुल 10 मंजिलें बनाई जा रही हैं। भवन में पार्किंग, नागरिक सुविधा केंद्र, प्रदर्शनी क्षेत्र, सम्मेलन कक्ष, कार्यालय कक्ष और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कमला नेहरू पार्क में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने नागरिकों के लिए विकसित की जा रही इस सुविधा की प्रगति की जानकारी ली। दौरे के दौरान दोनों नगर निगमों के जनप्रतिनिधियों ने शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अनुभव साझा किए। प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम में विकसित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं को नजदीक से देखा। दोनों पक्षों ने बेहतर समन्वय और विकास कार्यों से जुड़े अनुभवों के आदान-प्रदान पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed