{"_id":"6a6600bbe63cac4b3b0d62c5","slug":"228-people-caught-drinking-alcohol-on-the-streets-noida-news-c-24-1-gur1002-95745-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़कों पर शराब पीने वाले 228 लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़कों पर शराब पीने वाले 228 लोग पकड़े
विज्ञापन
सड़कों पर शराब पीने वाले लोगों को पुलिस ने किया काबू। फोटो- पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर की कार्रवाई, चेतावनी देकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार शाम विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर से 228 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पुलिस ने बाजारों, मुख्य सड़कों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व जोन की पुलिस ने 78, पश्चिम जोन ने 73, दक्षिण जोन ने 48 और मानेसर जोन की पुलिस ने 29 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए पकड़ा। पुलिस सभी आरोपियों को संबंधित थानों में लेकर गई और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सभी 228 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होने की चेतावनी देकर उन्हें छोड़ा गया है।