{"_id":"6a3538356b551f38fe09f2d3","slug":"allegation-of-molestion-grnoida-news-c-1-noi1095-4411224-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुत्तों को खाना खिला रही महिला से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुत्तों को खाना खिला रही महिला से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुत्तों को खाना खिला रही महिला से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में कुत्तों को खाना खिलाने गई एक महिला के साथ कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ व अभद्रता कर दी। महिला का आरोप है कि उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि 13 जून की सुबह वह सोसाइटी के पास कुत्तों को खाना खिला रही थीं। इसी दौरान सफेद रंग की एक फॉर्च्यूनर कार वहां पहुंची, जिसमें दो युवक सवार थे। दोनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने महिला पर अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।
आरोप है कि युवकों ने गंदे इशारे किए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि जब उन्होंने युवकों की हरकतों को नजरअंदाज किया तो वे कार रोककर उनका पीछा करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। कुछ मिनट बाद वे फिर कार लेकर लौटे और तेज रफ्तार में वाहन चलाकर लोगों को डराने का प्रयास किया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।