Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Banned firecrackers being sold in populated areas

Noida News: आबादी के बीच बिक रहे प्रतिबंधित पटाखे

Sat, 07 Nov 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Banned firecrackers being sold in populated areas
कोतवाली से चंद कदम दूर रेलवे रोड पर भी सजाईं दुकानें, रोकने के लिए नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी में शनिवार को घनी आबादी वाले इलाकों में पटाखे बिकते रहे। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ पटाखों की दुकानें सजी थीं। दादरी कोतवाली से चंद कदम दूर रेलवे रोड पर भी बिक्री जारी रही। सब्जी मंडी से आरओबी तक सड़क किनारे कई दुकानें सजी थीं। एक दुकानदार ने बताया कि वह आम दिनों में सब्जी बेचता है। हालांकि, दो दिन के लिए सब्जी की जगह पटाखे बेच रहा है।

इसके अलावा कई दुकानों पर सजावटी सामान, मोमबत्तियों और मिठाइयों के साथ पटाखे भी रखे गए थे। प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री के बावजूद इन दुकानों पर कोई रोकटोक नजर नहीं आई। बिक्री के लिए चुने गए अधिकांश स्थान घनी आबादी वाले इलाके हैं। यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। रेलवे रोड पर भी बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में रिहायशी और व्यस्त बाजारों में पटाखों की खुलेआम बिक्री से लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू प्रतिबंधों की प्रभावशीलता भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed